झांसी: झांसी के प्रेमनगर में युवक ने जहर खाकर सुसाइड किया, मां से कहा- मैंने जहर खा लिया, मुझे बचाओ
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2026 झांसी के प्रेमनगर में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक सुबोध उर्फ गोलू ने नशे में जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर मां के पास गया और बोला कि जहर खा लिया है। बचो लो। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान सुबोध की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।