आगरा: ऑटो में सवारी बनकर बैठे शातिर ने बुजुर्ग की जेब काटकर ₹50000 किए पार, बालूगंज का मामला, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Jun 28, 2024 थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत बालूगंज का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शातिर ने बुजुर्ग की जेब काटकर ₹50000 पार कर दिए, दरअसल बुजुर्ग पुरानी कार खरीदने के लिए इगलास अलीगढ़ से आगरा आए हुए थे, और वह ऑटो मैं बैठकर कार खरीदने के लिए जा रहे थे, इस दौरान उनकी बगल में शातिर बैठ गया और जब वह बालूगंज पर उतरे तो उनकी जेब काटली और मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।