शामली: ईद उल अजहा को लेकर डीएम शामली ने कलेक्ट्रेट पर धर्म गुरुओं के साथ की बैठक, जारी की गई गाइडलाइन
Shamli, Shamli | May 23, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 27 मई को ईद उल अजहा त्यौहार को लेकर कलेक्ट्रेट पर डीएम आलोक यादव ने जनपद के समस्त धर्मगुरूओं और संभ्रात लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। खुले में कुर्बानी, सोशल मीडिया आदि को लेकर भी सख्त गाइडलाइन जारी की गई।