प्रतापपुर: ग्राम पंचायत डांडकरवा में सुशासन तिहार का आयोजन, ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं
सोमवार दोपहर 1:00 बजे ग्राम पंचायत डांडकरवा में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए और अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।