बरेली: यूनिवर्सिटी में AI की एंट्री, एडमिशन से थीसिस तक सब होगा स्मार्ट, जल्द शुरू होगा नया कोर्स
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक में एआई कोर्स शुरू करने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2 क्रेडिट कोर्स तैयार होगा। एआई से एडमिशन, टाइम टेबल, डेटा एनालिसिस व थीसिस चेकिंग आसान होगी। ज्यादा काम ऑनलाइन कर छात्रों को राहत देने की भी तैयारी है।