कुढ़नी: राम-जानकी मंदिर से भगवान राम की 2000 साल पुरानी बहुमूल्य मूर्ति चोरी
कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा स्थित ऐतिहासिक राम-जानकी मंदिर से 20 जून की रात भगवान राम की करीब 2000 साल पुरानी अति प्राचीन मूर्ति चोरी हो गई. खास बात यह है कि मंदिर में तीन प्रतिमाएं थीं, लेकिन चोरों ने केवल भगवान राम की मूर्ति को ही निशाना बनाया. सेवइत कुणाल किशोर के द्वारा लिखित आवेदन सोमवार करीब शाम 5:00 बजे कुढ़नी थाना पुलिस को दिया गया है।