चूरू: जिला कलेक्टर ने दुर्घटनाओं में मृत लोगों के आश्रितों व गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए स्वीकृत की सहायता राशि
Churu, Churu | Feb 28, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर विभिन्न दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने मृतकों के आश्रितों व गंभीर रूप से घायलों को सहायता राशि स्वीकृत की है। शुक्रवार शाम 6 बजे प्रेस नोट में जारी आदेशानुसार जिले की सरदारशहर तहसील के पुनुसर निवासी राकेश कुमार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी संतोष देवी आदि को सहायता राशि स्वीकृत की है।