तिर्वा: तिर्वा इलाके में प्रेमिका के पति और दोस्त पर सुग्रीव की हत्या का आरोप, कोतवाली में दर्ज हुआ मामला
Tirwa, Kannauj | Apr 3, 2026 तिर्वा : प्रेम-प्रसंग में शादीशुदा प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी ससुराल में खुदकुशी की और प्रेमी का शव औरैया के बेला में पांडु नदी के पास पड़ा मिला था। शव के पास युवक का मोबाइल नहीं मिला। युवक गुड़गांव में नौकरी करता था और 25 मार्च से ड्यूटी पर भी नहीं गया। इससे स्वजन ने सुग्रीव की हत्या के आराोप प्रेमिका के पति और उसके दोस्त पर लगाए हैं।