पीलीबंगा: पीलीबंगा कस्बे के वार्ड 22 में भामाशाह बाबा चेतराम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ
पीलीबंगा कस्बे के वार्ड 22 में आज सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह बाबा चेतराम द्वारा की गई। कार्यक्रम में भामाशाह बाबा चेतराम ने श्री कृष्ण गौशाला समिति खरलिया को 11 बोरी खल का सहयोग गोवंश हेतु दिया। कार्यक्रम में मनोहर लाल बिश्नोई, सुखा सिंह, कुलविंदर सिंह किन्दी सहित अनेक महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।