झांसी: झांसी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड, BIET हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला, 3 बैक आने से था डिप्रेशन में
Jhansi, Jhansi | Apr 15, 2026 झांसी के इंजीनियरिंग कॉलेज में एक बीटेक छात्र अभिषेक गौतम ने सुसाइड कर लिया। उसका शव कॉलेज कैंपस के हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला। छात्र की मां सुबह से उसे फोन कर रही थीं, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। इसके बाद उन्होंने राजगढ़ से एक किराएदार को हॉस्टल भेजा। किराएदार ने दरवाजे के छेद से अंदर देखा तो छात्र का शव पंखे से लटका मिला। यह देख वह चीख पड़ा।