फतेेहपुर: बाराबंकी के फतेहपुर में समाधान दिवस पर 57 शिकायतें आईं, 6 का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।