चंदला: गुधौरा: पत्नी पर दबाव बनाने के लिए शराब और जुए के आदी युवक ने पिया ज़हर, पुलिस ने बचाई जान
चंदला थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गुधौरा निवासी कांधीलाल अनुरागी ने पत्नी के मायके से वापस आने से इनकार करने पर यह कदम उठाया और बाद में थाने पहुँच गया। सूचना पर युवक को अस्पताल भिजवाया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ BNS की धारा 226 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।