मनिया: बिजली तार टूटने से छप्परपोश में लगी आग, चार भैंस और एक बकरे की हुई मौत
Mania, Dholpur | May 25, 2026 मनिया थाना क्षेत्र के खोड गांव में शोमवार को बिजली का तार टूटने से हुई स्पार्किंग के कारण छप्परपोश में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार भैंस और एक बकरे की जलकर मौत हो गई, जबकि घरेलू सामान, गेहूं और अन्य अनाज सहित जरूरी सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग लगने से ग्रामीण कप्तान सिंह को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी