हेरहंज: भाजपा ने हेरहंज में झारखंड सरकार के विरुद्ध मसाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
भाजपा द्वारा शुक्रवार देर शाम हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार के विरुद्ध में मसाल जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया गया। जेपीएससी एवं अन्य परीक्षा में हुए पेपर लिक के मामले में झारखंड सरकार इस्तीफा की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया एवं निष्पक्ष जांच करने की मांग की इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाश कुमार ठाकुर द्वारा किया गया l