चांपा: सारागांव में हाइवा के एक हिस्से की टक्कर से गिरा पेड़, सड़क किनारे खड़े 2 लोगों को आई चोट, 1 शख्स बाल-बाल बचा
जांजगीर चांपा जिले के सारागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में हाईवा वाहन के एक हिस्से की टक्कर से पेड़ गिर गया है. पेड़ के गिरने से सड़क किनारे खड़े 2 लोगों को चोट आई है और दोनों घायलों को चांपा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया है. जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. वही एक शख्स बाल बाल बचा है. साथ ही, पेड़ के गिरने से 2 बाइक क्षतिग्रस्त हुई है.