मथुरा: RSS प्रमुख मोहन भागवत और CM योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, DM-SSP ने लिया जायजा
धर्मनगरी वृंदावन और कान्हा की नगरी मथुरा कल एक बड़े और हाई-प्रोफाइल दौरे की गवाह बनने जा रही है। RSS प्रमुख मोहन भागवत कल यानी 7 अप्रैल को मथुरा और वृंदावन के प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।