बिश्रामपुर: अंजुमन इस्लामिया कमेटी की दर्जी मुहल्ला में बैठक, कमेटी का हुआ विस्तार
विश्रामपुर नप मुख्यालय स्थित दर्जी मुहल्ला में बुधवार की शाम तकरीबन छः बजे अंजुमन इस्लामिया कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में कमेटी का पुनर्गठन व विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सैय्यद डॉ फैजुल होदा ने किया। बैठक में कमेटी का पुनर्गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मेहदी हसन को सदर तथा फारूक हवारी को कमेटी का सेक्रेटरी बनाया गया।