कोलारस: विधायक के गृह ग्राम तरावली में ग्रामीणों ने सेल्समैन पर राशन कम देने का आरोप लगाया, वीडियो वायरल
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तरावली गांव में राशन वितरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खास बात यह है कि यह वही गांव है जहां के निवासी महेंद्र यादव वर्तमान में कोलारस से विधायक हैं। गांव के लोगों ने राशन नहीं मिलने और गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए का वीडियो रविवार सुबह 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।