मरवाही: जीपीएम में उचित मूल्य दुकान संचालकों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के उचित मूल्य दुकान संचालकों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द निराकरण की मांग की है। जानकारी के अनुसार राशन दुकानदारों का आरोप है कि परिवहनकर्ताओं द्वारा उचित मूल्य की दुकानों में समय पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की राशन सामग्री का भंडारण नहीं किया जाता है,