तारानगर: शान्तिदेवी कंदोई स्कूल, तारानगर की 2027 की बोर्ड परीक्षा में 95% या अधिक अंक प्राप्त कर टॉपर छात्रा करेगी हवाई यात्रा
शान्तिदेवी कन्दोई चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई के ट्रस्टी श्यामसुन्दर कन्दोई ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहने वाली बालिका को हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की।बालिका को अपने एक अभिभावक के साथ बालिका को ए.सी. बस द्वारा जयपुर भिजवाया जायेगा,जयपुर से दिल्ली तक हवाई यात्रा व वापसी में तारानगर तक ए.सी बस सुविधा मिलेगी।