महाराजगंज: सिद्धार्थनगर वार्ड में गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
गुरुवार शाम 4:00 बजे लगभग पनियरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3, सिद्धार्थनगर में गैस सिलेंडर के रिसाव से पुर्नवासी वर्मा के घर में भीषण आग लग गई। परिवार के लोग बच्चे के जन्मदिन की तैयारी में खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक होकर आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को घेर लिया। परिजनों ने शोर मचाकर किसी तरह अपनी जान बचाई और बाहर निकल आए। सू