सिकंदरा: आलमपुर में शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के आलमपुर गांव में संचालित देसी शराब ठेका हटाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को करीब 11 बजे गांव की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने शराब ठेके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि शराब ठेका होने से छात्र-छात्राओं, महिलाओं और ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ठेका तत्काल बंद करा