शिवहर: शिवहर में खरीफ बीज का 100% वितरण, उर्वरक दुकानों पर छापेमारी का निर्देश
शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक में खरीफ बीज का दो दिन में 100% वितरण, उर्वरक दुकानों पर छापेमारी और किसानों के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी तेजी से लागू किया जाएगा।