गुमला: लोहड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या, हुई मौत
Gumla, Gumla | Jun 11, 2025 डुमरी थाना क्षेत्र के लोहड़ा निवासी 50 वर्षीय श्याम चरण साय ने थाइमेट नामक कीटनाशक का सेवन कर लिया। सदर अस्पताल आने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया श्याम चरण अक्सर शराब का सेवन करता था। 2013 में भी उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन उसे समय वह बच गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।