गुमला: पब्लिक ऐप में खबर चलने के बाद मिली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, परिजनों ने जताया आभार
Gumla, Gumla | Jun 11, 2025 शहर के पालकोट रोड स्थित नदी के समीप बीते दिनों एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क के किनारे समाजसेवियों को मिली थी। पब्लिक एप में खबर चलने के बाद परिजन उसको खोजते हुए वहां पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए।महिला की पोती ने बताया हमारी दादी की याददाश्त उम्र के साथ कम हो गई है उसे भूलने की बीमारी भी है। दादी के मिलने के बाद पूरा परिवार खुश है।