देवबंद: देवबंदी उलेमा कारी इस्हाक़ गोरा का घुड़सवारी वीडियो वायरल, बोले- यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सुन्नत और बेहतरीन अमल है
देवबंद के प्रसिद्ध उलेमा मौलाना कारी इस्हाक़ गोरा का घुड़सवारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मौलाना बेहद आत्मविश्वास और संतुलन के साथ घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उन्होंने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसे रविवार सुबह 10 बजे से बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं।