झांसी: एसएसपी ने परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, नए रिक्रूट आरक्षियों को दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Jun 20, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मुर्ति ने रिजर्व पुलिस लाईन जनपद झाँसी में आये नवागंतुकों जेटीसी कैडिटों की पीटी, परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैडिटों को जोश और अनुशासन के लिए प्रेरित किया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने झांसी पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड की सलामी ली। एसएसपी ने टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक किया।