डिंडौरी विधायक ओमकार ने मजदूरों के लंबित भुगतान और त्योहारों में मजदूरों की परेशानी को लेकर सोमवार शाम 4:00 मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मजदूरी करने के बाद भी यदि मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा तो वह दुर्भाग्य की बात है। विधायक ने बताया कि विधानसभा में आवाज उठाने के बाद भी सरकार समस्या को संज्ञान मे नही ले रही ।