सुल्तानपुर: सीताकुंड घाट पर सड़क निर्माण कर रहे मजदूरों पर गिरी मंदिर की दीवार, एक मजदूर की हुई मौत व तीन लोग हुए घायल
शहर के सीताकुंड घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर के बगल सड़क निर्माण कराया जा रहा था।तभी मंदिर की दीवार भरभराकर गिर गई।जिसमें मजदूरी कर रहे पंकज निषाद,सोहनलाल,रामू निषाद व छोटू निषाद घायल हो गए।लोगों ने आनन-फानन में घायल मजदूरों को राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया।जहां डाक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।जबकि बाकी मजदूरों का इलाज चल रहा है।