सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि मामले में MP MLA कोर्ट में सुनवाई टली, कोर्ट ने 1 अक्टूबर की तारीख नियत की
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मानहानि मामले में सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट में सुनवाई टल गई है।सुल्तानपुर बार एसोसिएशन की तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के चलते अधिवक्ताओं की व्यस्तता के कारण न्यायिक कार्य बाधित रहा जिससे सुनवाई टली।उक्त मामले में कोर्ट ने 1अक्टूबर की तारीख नियत की है।कर्नाटक चुनाव में साल 2018 में राहुल ने अभद्र टिप्पणी की थी।