सुल्तानपुर: 26 सितंबर को तिकोनिया पार्क में पुरानी पेंशन के लिए प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य कर्मी, अटेवा जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आव्हान पर स्वास्थ्य कर्मियों ने राजकीय मेडिकल कालेज में एक बैठक आयोजित कर NPS,UPS का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन हासिल करने के लिए बड़े संघर्ष की चेतावनी दी। अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा के नेतृत्व में 26सितंबर को बाइक रैली में शामिल होने के लिए जिले के समस्त कर्मचारी तिकोनिया पार्क पहुंचेंगे