पडरौना: रामकोला नारायणपुर चरगांवा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फर्नीचर दुकान और घर का लाखों का सामान जलकर खाक
रामकोला थाना क्षेत्र के नारायणपुर चरगांवा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते फर्नीचर कारोबारी बलीराम गुप्ता की दुकान और घर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। शुक्रवार दोपहर अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के बाद आग बेहद तेजी से फैली और किसी को सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा कीमती फर्नीचर खाक हो गया।