मनेर: मनेर थाना परिसर में जमीनी विवाद निपटारा शिविर का अंचलाधिकारी ने किया आयोजन
Maner, Patna | Apr 6, 2024 मनेर थाना के परिसर में जमीनी विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में मनेर नगर और ग्रामीण इलाकों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी समस्याओं को रखा। अंचलाधिकारी और अंचल कर्मियों ने जांच कर मामले का निष्पादन करने का भरोसा लोगों को दिया। मौके पर थानाध्यक्ष मौजूद रहे।