हैदरगढ़: भिलवल गांव की निवासी महिला ने विपक्षियों पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप लगाया, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हुई कोई सुनवाई
लोनी कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलवल गांव निवासी शकुंतला पत्नी स्व. रघुनाथ ने लोनी कटरा थाना में समाधान दिवस के मौके पर प्रार्थना पत्र दिया है। महिला ने शनिवार करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी द्वारा उनकी आम की बाग पर जबरन कब्जा किया गया है। जिससे उनकी फसल को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार शिकायत की जा चुकी है।