मरवाही: दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में जीपीएम जिले के 4262 हितग्राहियों के खाते में 4.26 करोड़ का हस्तांतरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत बुधवार दोपहर 2 बजे रुपये हस्तांतरित किए। जिसमे जीपीएम जिले के 4262 हितग्राहियों के खाते में 10 हजार रुपये के मान से 4 करोड़ 26 लाख 20 हजार रुपये की राशि अंतरित हुई। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 2862 और नगरीय निकाय क्षेत्र के 1400 हितग्राही शामिल हैं।