सहारनपुर: मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार के नेतृत्व में सहारनपुर में जनगणना 2027 का आगाज, प्रशिक्षण से तैयार हो रही जिम्मेदारी
भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं गणना के तहत सहारनपुर में प्रशासनिक तैयारी ने रफ्तार पकड़ ली है। इस महत्वपूर्ण अभियान की कमान संभालते हुए मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पूरे आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की।