चूरू: चुरू में कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े सात लाख की ठगी, मामला दर्ज
Churu, Churu | Jan 23, 2026 चूरू में कार रिपेयरिंग के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड 57 निवासी राकेश कुमार अग्रवाल की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त टोयोटा फॉर्च्यूनर की मरम्मत का झांसा देकर आरोपी सिद्धार्थ सिंह ने ऑनलाइन और कैसे पैसा लिया लेकिन काम नहीं किया।