चूरू: चूरू-दूधवाखारा दोहरीकरण कार्य का सीआरएस ने किया निरीक्षण
Churu, Churu | Jan 23, 2026 रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम परिमंडल द्वारा चूरू-दूधवाखारा के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य के तहत दो दिवसीय निरीक्षण दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 23 जनवरी को चूरू, आसलू एवं सिरसला रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही चूरू से सिरसला के मध्य मोटर ट्रॉली के माध्यम से निरीक्षण किया।