मढ़ौरा: पटेढ़ी जलाल गांव में पट्टिदार के विवाद को लेकर महिला पर खौलता पशु आहार फेंका,सदर अस्पताल रेफर
Marhaura, Saran | Jun 12, 2026 थानाक्षेत्र के पटेढ़ी जलाल गांव में पट्टिदार के विवाद लेकर एक महिला पर खौलता हुआ तरल पशु आहार फेंक दिया गया जिससे महिला गंभीर रुप से झुलस गयी और महिला को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया । पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे बताया कि घायल महिला टुनटुन यादव की पत्नी सुनिता देवी है।