खुरई: भरछा में पेड़ काटते समय डाल बिजली के तारों पर गिरी, 3 खंभे टूटे, बड़ा हादसा टला
Khurai, Sagar | Apr 24, 2025 गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे भरछा गांव में एक व्यक्ति द्वारा पेड़ काटते समय डाल बिजली के तारों पर गिरी जिससे 3 खंभे व करेंट के तार टूटकर मकानों पर गिर गए। गनीमत रही कि कोई भी ग्रामीण या बच्चा खंभे या करेंट की चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था,सूचना मिलने पर विद्युत विभाग ने तुरंत सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया,दोषी पर कार्यवाही में जुटा विभाग