नानपारा: रुपईडीहा में SSB ने मानव तस्करी का प्रयास विफल किया, नेपाली नाबालिक लड़की का सुरक्षित रेस्क्यू किया
रुपईडीहा में एसएसबी ने मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए एक नेपाली नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किय। टीम ने एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार करके नेपाल पुलिस के हवाले किया है। बताया गया कि 20 अप्रैल को शाम करीब 18:30 बजे नेपालगंज से रुपईडीहा की ओर आ रही 17 वर्षीय नेपाली लडकी को 22 वर्षीय युवक के साथ संदिग्ध अवस्था में रोका गया।