पूरनपुर: खमरिया पट्टी में खेत की मेड़ को लेकर विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई की की पिटाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी श्यामाचरण ने गुरुवार जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई सेवाराम से खेत की मेड़ को लेकर बुधवार शाम विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते गुरुवार की सुबह सेवाराम अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ श्यामा चरण के घर पहुंच गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से श्यामा चरण घायल हो गए।