विदिशा नगर: अरिहंत विहार के हनुमान मंदिर में चोरी, दानपेटी तोड़कर चोर ₹10000 ले उड़े, पुलिस ने मामला दर्ज किया
हनुमान मंदिर अरिहंत विहार में शुक्रवार सुबह पुजारी जब मंदिर खोलने और पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्हें दान पेटी टूटी मिली। इस बात की सूचना उन्होंने मंदिर से जुड़े लोगों और समिति के अध्यक्ष को दी,उसके बाद कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। गुरुवार की रात 9:30 बजे पूजा कर पट बंद कर यहां से गए थे। पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे किया मामला दर्ज।