शुक्रवार को नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा वरदान गार्डन में लोहारिया निवासी मंगल सिंह की नातिन के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवाह समारोह में विधायक डॉ. शर्मा ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।