सिरसा: रानियां रोड स्थित एक निजी पैलेस में एक कार्यक्रम के दौरान गोकुल सेतिया ने बताया कल से शहर में चलाएंगे सफाई अभियान
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2024 रानियां रोड स्थित एक निजी पैलेस में युवा नेता गोकुल सेतिया मीडिया से रूबरू हुए है। पत्रकारों से बातचीत में गोकुल सेतिया ने कहा कि राजनीति का स्तर गिर गया है और नेता भिखारी बन गए है। शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।इसी को देखते हुए वे शहर में सफाई अभियान चलाएंगे। कल सुबह से यह अभियान शुरू हो जाएगा और कूडा उठाया जाएगा।