सिरसा: जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए: पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2024 एसपी विक्रांत भूषण ने रविवार को बरनाला रोड स्थित अपने कार्यालय से बताया कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रंबध किए गए है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अलर्ट मोड़ पर रहें। एसपी ने बताया कि मंदिरों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।