घाघरा: घाघरा में किराना दुकान से चोरी करती महिला का वीडियो हुआ वायरल
Ghaghra, Gumla | Jul 21, 2026 घागरा प्रखंड मुख्यालय के एक किराना दुकान से एक महिला के द्वारा चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो में महिला द्वारा एक व्यवसाई के किराना दुकान से 5 लीटर का सरसों तेल भरा डब्बा की चोरी की जा रही है। जिसका वीडियो साफ-साफ आप देख सकते है। दुकानदारों के अनुसार उक्त महिला प्रत्येक साप्ताहिक हार्ट में सफेद झोला लेकर दिखती है।