हटा: मड़ियादो के पुराने थाना परिसर में लगी आग, जब्ती के 2 वाहन जले, आग पर पाया गया काबू
Hatta, Damoh | Apr 23, 2026 मड़ियादो के पुराना थाना परिसर में आज सुबह अचानक आग लग गई,आग लगने से पुलिस अभिरक्षा में रखे जब्तशुदा 2 वाहन एक मिनी बस और एक मैजिक गाड़ी जल गई गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगी देख बस स्टेंड पर मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया आग लगने का कारण फिलहाल स्पस्ट नही है, आशंका जताई जा रही कि कचड़े और पेड़ पौधों के सूखे पत्तों से आग भड़क गई