कांके: राजभवन में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2024 रांची स्थित राजभवन में बुधवार सुबह करीब दस बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। बताया जा रहा है कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात थी।