कांके: रांची के सर्जना चौक के पास एक इमारत में भीषण आग लगी, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2024 रांची स्थित सर्जना चौक के पास बुधवार सुबह करीब दस बजे एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गईं है। आग लगने के बाद आस पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से बिल्डिंग में आग लगी है।